के डी अब्बासी
कोटा, 25 दिसंबर। जिला प्रशासन कोटा द्वारा आयोजित कोटा महोत्सव में बुधवार शाम चंबल रिवर फ्रंट के शौर्य घाट पर कुटुर इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की ओर से पंच गौरव में शामिल एक जिला एक उत्पाद के तहत कोटा डोरिया डोरिया फैशन शो का आयोजन किया गया। यह शो कोटा डोरिया को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
कोटा डोरिया फैशन शो में कुटुर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों द्वारा तैयार परिधानों को प्रस्तुत किया गया। इनमें कोटा डोरिया जरी साड़ी, कोटा डोरिया से निर्मित लहंगे, स्कर्ट्स, डोरिया विद लहरिया, डोरिया वेस्टर्न ड्रेसेस और किड्स फ्रॉक शामिल रहे।






