महावीर सेन जयस्थल- बूंदी✍️
3 सितंबर । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उन्हेल में आज एक पेड़ मां के नाम पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को भी पौधे वितरित किए गए तथा उन्हें पौधों की देखभाल और संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने पौधों को नियमित पानी देने, उनकी सुरक्षा करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण आवश्यक है।
कार्यक्रम में पूर्व सरपंच साहब वेंकटेश्वर राठी,FES संस्था के प्रतिनिधि कैलाश शर्मा, अनिल जैन एवं संतोष सिंह तथा पर्यावरण मित्र नवल किशोर दांगी गोविन्द दिनेश पप्पू शर्मा प्रधानाचार्य महोदया श्रीमती निर्मला शर्मा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें मंच संचालन अध्यापक कैलाश लुहार ने किया







