कोटा रिवरफ्रंट में 29 दिसंबर तक रहेगी निःशुल्क एंट्री
कोटा में 23 से 25-तक प्रशासन की ओर से कोटा फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है! कोटा फेस्टिवल के दौरान सुबह 10:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक चंबल रिवर फ्रंट के पश्चिमी तट यानी कुन्हाड़ी साइट पर प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं! इसलिए इस छोर को जनता के लिए फ्री किया गया है,इसके अलावा कोटा फेस्टिवल के दौरान शाम 6 बजे से श्रीराम रंगमंच दशहरा मैदान पर जनता के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नियमित किया जा रहा है! चुंकि आज को कोटा फेस्टिवल का अंतिम दिन है! कोटा फेस्टिवल का समापन है! आज शाम 6 बजे से किशोर सागर तालाब पर समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा! लेकिन चंबल रिवर फ्रंट का कुन्हाड़ी साइट का पश्चिमी तट दिनांक 23-से 29- तक जनता के लिए पूर्णतया निशुल्क है!






