हजरत जंगली शाह बाबा का तीन दिवसीय मुबारक उर्स कल से,शाम 5 बजे चादर पेश कर होगा उर्स का आगाज, दूसरे दिन महफिले समां व शानदार कव्वाली
भारत सिंह चौहान✍️
कोटा। बल्लभबाड़ी क्षेत्र स्थित हजरत जंगली शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय मुबारक उर्स 4 सितंबर से अकीदत और एहतराम के साथ शुरू होगा। उर्स को लेकर दरगाह परिसर में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। उर्स कमेटी की ओर से आज दोपहर 2 बजे दरगाह परिसर में बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
उर्स कमेटी के प्रवक्ता असलम रोमी ने बताया कि उर्स के पहले दिन 4 सितंबर, शुक्रवार को शाम 5 बजे हजरत जंगली शाह बाबा के मुबारक आस्ताने पर गाजे-बाजे के साथ मुबारक चादर पेश की जाएगी। चादर पेश करने के दौरान बड़ी संख्या में जायरीन एवं अकीदतमंद शामिल होंगे। इस दौरान देश में अमन-चैन, खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ की जाएगी।
उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय उर्स के दौरान दरगाह पर विभिन्न धार्मिक एवं सूफियाना कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उर्स के दूसरे दिन 5 सितंबर, शनिवार को बाद नमाज-ए-इशा महफिले समां एवं शानदार कव्वाली कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें कव्वाल सूफियाना कलाम और बाबा की शान में कलाम पेश करेंगे। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंदों के पहुंचने की उम्मीद है।
दरगाह के गद्दीनशीन मोहम्मद फारुख, उर्स सदर हाजी जफर भाई ठेकेदार, सेक्रेट्री अब्दुल मुजीब जावा एवं कोषाध्यक्ष हनीफ इंदौर ने अकीदतमंदों से उर्स में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा के आस्ताने पर हाजिरी देने की अपील की है।
उर्स की व्यवस्थाओं में सरपरस्त हाजी हयात साहब, हाजी वहीद अकाई, हाजी जाफर जीएन ऑफसेट, मौलाना रौनक अली, उमर सीआईडी, सूफी जहीर हकीमी, सूफी शहीद, रफीक उस्ताद, मोहम्मद अफजल होंडा, हाजी अख्लाक नौशाद, इकबाल गोलू, इरफान आशु, मोहम्मद सलीम अकाई, असलम जावा, मोहम्मद आकिल जावा, अर्शी भाई जावा, बिलाल अहमद, हफीज भाई अंदाज, मोहम्मद अजहर जीएन, अरशद जीएन एवं मोहम्मद अकिल गुड्डू भाई सहित कमेटी के सदस्य जुटे हुए हैं।
उर्स कमेटी ने बताया कि चादर पेश करने के साथ ही उर्स का विधिवत आगाज होगा और तीनों दिनों तक दरगाह पर अकीदतमंदों की आवाजाही रहेगी। कमेटी की ओर से जायरीन की सुविधा, कार्यक्रमों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।





