Tuesday, October 20, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

संविधान देश की तरक्की की पहचान, कांग्रेस को मजबूत करना जरूरी’ — सीपी जोशी

कोटा/पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से आबिद खान ने की मुलाकात, हाड़ौती के उपचुनाव को लेकर हुई चर्चाकोटा। नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी आबिद खान ने राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात कर हाड़ौती क्षेत्र में प्रस्तावित उपचुनाव सहित कांग्रेस संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान कांग्रेस की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका और चुनावी तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान कांग्रेस के भीतर गुटबाजी को लेकर भी चर्चा सामने आई। बातचीत में शांति कुमार धारीवाल और प्रहलाद गुंजल से जुड़े राजनीतिक खेमों का भी उल्लेख किया गया।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भारत की नींव मजबूत करने में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संविधान से लेकर देश में स्थापित विभिन्न संस्थानों और विकास कार्यों में कांग्रेस का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि कांग्रेस को मजबूत संगठन के रूप में आगे बढ़ाया जाए।

जोशी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने और उपचुनाव में पार्टी के पक्ष में मजबूती से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना चाहिए।

वहीं, नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आबिद खान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस संगठन में संघर्षशील, सक्रिय और पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से ऐसे कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा, जिन्होंने जमीनी स्तर पर कांग्रेस के लिए काम किया है और संगठन को मजबूती देने में योगदान दिया है।

आबिद खान ने गुटबाजी को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बड़ा संगठन है और संगठन की मजबूती सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर अनुशासन और एकजुटता जरूरी है। जो भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी संगठन को नुकसान पहुंचाने का काम करेगा, उसके खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

मुलाकात के दौरान आगामी राजनीतिक परिस्थितियों और हाड़ौती क्षेत्र में कांग्रेस की रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles