Friday, September 4, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सनातन धर्मरक्षा हेतु श्रीमद्भागवत कथा आयोजन अतिआवश्यक – राकेश जैन

कोटा। बोट के बालाजी मंदिर में मारूती महिला मण्डल के तत्वाधान में आयोजित श्री मद्भागवत कथा में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने शामिल होकर धर्मलाभ लिया। इस अवसर पर राकेश जैन ने कथावाचक पं0 शिवकुमार शास्त्री के चरणों में प्रणाम कर आर्शिवाद प्राप्त किया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रकाश धारवाल, महामंत्री अर्चना शर्मा सहित पदाधिकारियों ने राकेश जेन को साफा, दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।

राकेश जैन ने इस अवसर पर कहा कि श्रीमद्भागवत कथा एक परम पवित्र ग्रंथ है, जो हमें भगवान श्रीकृष्ण के अवतार के बारे में बताती है। श्रीमद्भागवत कथा हमें सिखाती है कि कैसे हम अपने जीवन में भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को अपना सकते हैं और अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जा सकते हैं। यह कथा हमें सिखाती है कि सामाजिक जीवन में हमें अपना जीवन किस तरह से जीना है।

इस कथा में भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न अवतारों के बारे में भी बताया गया है, इन अवतारों में भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन में धर्म की रक्षा की और अधर्म का नाश किया।

सनातन धर्म की रक्षा के लिये श्री मद्भागवत कथा जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना अत्यन्त आवश्यक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से नवीन पीढी को हमारे सनातन धर्म के बारे जानने को मिलता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में रमेश खण्डेलवाल, अशोक शर्मा, पुष्पा दाधीच, लीला दाधीच सहित बडी संख्या मे दर्शक उपस्थित रहें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles