कोटा। हाड़ौती क्षत्रिय शिक्षा प्रचारिणी समिति की ओर से भीम राजपूत छात्रावास के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हीरक जयंती समारोह 22 दिसम्बर को मनाया जाएगा। समिति अध्यक्ष शिवराज सिंह राठौड़ अकावदखुर्द की अध्यक्षता में समारोह की रूप रेखा तैयार की गई है। शुक्रवार को कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर ईश्वर सिंह हाड़ा, हनुमान सिंह सोलंकी छात्रावास अधीक्षक, कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट लक्ष्मण सिंह गौड़ उपस्थित रहे। समिति के

सचिव वीरेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि समारोह 11 बजे शुरू होगा। समारोह में देवास विधायक राजमाता गायत्री राजे पंवार, शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, पूर्व महाराव इज्येराज सिंह, पूर्व महारानी व विधायक कल्पना देवी, समाजसेवी मेघराज सिंह, बूंदी दरबार वंशवर्धन सिंह को आमंत्रित किया है। समाजसेवी व प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं का सम्मान किया जाएगा। खेलकूद प्रतियोगिता होगी। शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
******************************************************************************
वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति माथुर
महाराव इज्येराज सिंह जी








