उपभोक्ता सप्ताह के तहत जागो ग्राहक जागो अभियान
कोटा उपभोक्ता मामले विभाग राजस्थान सरकार के निर्देश पर राहुल मीणा जिला रसद अधिकारी कोटा के मार्गदर्शन में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड प्रशिक्षण केंद्र आलनियों कोटा में ओम कोठारी संस्थान व मा भारती शिक्षण संस्थान टीचर्स प्रशिक्षण कोर्स के सभागी प्रशिक्षु छात्र व छात्रा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है उन प्रशिक्षु छात्राध्यापकों के लिए गोष्ठी व शपथ समारोह का आयोजन प्रातः ध्वजारोहण के साथ मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता डॉ अमित सिंह राठौड निदेशक ओम कोठारी संस्थान व कार्यक्रम अध्यक्ष यज्ञदत्त हाड़ा संभागीय अध्यक्ष राजस्थान उपभोक्ता संगठन कोटा व जिला उपाध्यक्ष स्काउट/गाइड जिला संगठन कोटा गोपाल दत्त मिश्रा, शिविर संचालक, बृजसुंदर मीणा, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) रूपचंद शर्मा, प्रदीप मीणा, श्याम सुंदर गुप्ता, विशाल बैरवा सुश्री हेमलता के सानिध्य में किया गया। डॉ अमित सिंह राठौड़ ने मोटिवेशनल टॉक देते हुए सभी से अनुशासित व जागरूक उपभोक्ता बनने व कर्तव्य व अधिकारों के प्रति सचेत किया। मुख्य वक्ता यज्ञदत्त हाड़ा ने उपभोक्ता कौन है, शिकायत कहां करें, मिलावट से बचने की सलाह दी और शपथ दिलाई। कार्यक्रम में गोपाल दत्त मिश्रा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। संचालन बृजसुंदर मीणा व रूपचंद शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। रोवर रोहित, तूफान राजाराम व रेंजर दिव्या सोनिया ने व्यवस्था में सहयोग किया






