Friday, September 4, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा महोत्सव -किशोर सागर तालाब की पाल पर काइट-शो का आयोजन किया जाएगा

कोटा को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से वृहत स्तर पर मनाए जा रहे कोटा महोत्सव में एक ओर आकर्षण जुड़ा है” काइट- शो”। कोटा में होने जा रहे अपने तरह के इस अनूठे आयोजन में साधारण पतंगें नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले पतंगोत्सव की तरह खूबसूरत, आकर्षक आकृतियों वाली विशालकाय पतंगें आसमान में अपने जलवे दिखाएंगी।

जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने बताया कि कोटा महोत्सव के तीनों दिवस प्रमुख तीन आयोजन स्थलों चम्बल रिवर फ्रंट, दशहरा मैदान एवं किशोर सागर तालाब की पाल पर काइट-शो का आयोजन किया जाएगा।

इसमें रंग-बिरंगी अनोखी पतंगों की कलाबाजी रोमांचित करेगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग कृष्णा शुक्ला ने बताया कि कोटा में इस तरह का काइट-शो पहली बार आयोजित किया जा रहा है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार यहां पतंगों के करतब दिखाएंगे। तरह-तरह की अनोखे आकार और आकृतियों वाली पतंगों का अभूतपूर्व नजारा कोटावासियों को देखने को मिलेगा। इसमें विशेष तरह से बनाई गई पतंगें, एलईडी पतंगें, लगभग 90 फिट लम्बी केटर पिलर, रे-फिश आदि आकृतियों वाली पतंगें होंगी। इनके अलावा सान्ता क्लॉज, टाइगर, एलीफेन्ट सहित विभिन्न आकृतियों वाली पतंगें रोमांचित करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles