Friday, September 4, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटा में विधि विद्यार्थियों की 15 दिवसीय ट्रेनिंग संपन्न

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटा में विधि विद्यार्थियों की 15 दिवसीय ट्रेनिंग संपन्न

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटा में सचिव गीता चौधरी के निर्देशानुसार विधि विद्यार्थियों की 15 दिवसीय ट्रेनिंग संपन्न हुई,जिसमें विधि विद्यार्थियों ने न्यायालय में होने वाली क्रिमिनल कार्यवाहियों के साथ-साथ कानूनी जानकारी भी प्राप्त की। इस पंद्रह दिन की इंटर्नशिप ट्रेनिंग पीरियड में विधि विद्यार्थियों ने न्यायालय भ्रमण के साथ-साथ जेल विजिट भी किया एवं जेल में होने वाली क्रिया प्रक्रियाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के डिफेंस अधिवक्ताओं द्वारा भी विद्यार्थियों को कोर्ट में प्रैक्टिकल रूप से कानूनी जानकारी से अवगत करवाया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटा में कार्यरत डिफेंस एडवोकेट नरेंद्र डाबी ने बताया कि विधि कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटा में ट्रेनिंग के पश्चात राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी जाती है।जिसका उद्देश्य विधि के क्षेत्र में विद्यार्थीयों को कानूनी जानकारी और न्यायालय के द्वारा किए जाने वाले कार्य से अवगत करवाना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यरत डिफेंस अधिवक्ता चीफ डिफेंस काउंसिल भुवनेश कुमार शर्मा,डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल इकबाल हुसैन,रवि विजय, जया विजय एवं असिस्टेंट लीगल डिफेंस काउंसिल सानिया खानम,योगेश मीणा,वर्षा पारीक,कृतिका शर्मा द्वारा भी विधि विद्यार्थियों को न्यायालय में होने वाली कार्रवाई के बारे में अवगत करवाया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटा में ट्रेनिंग करने वाले विधि विद्यार्थी हर्षिता योगी,अश्विनी बेरवा,अंशिका मीणा,ईशा सिंगोरिया, हर्षा,शेख निखत जैनब,मीनाक्षी पांडे,नेहल पालीवाल ने ट्रेनिंग में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles