*नवोन्मेष सेवा समिति का निशुल्क स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर*
नवोन्मेष सेवा समिति के तत्वावधान मे सामाजिक सरोकारों की श्रृंखला के तहत 22 दिसंबर रविवार को भार्गव जन उपयोगी भवन विनोबा भावे नगर में विशाल स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण व रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। नवोन्मेष सेवा समिति अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक डॉ. भारत भुषण न्यूरो फिजिशियन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। स्वास्थ्य शिविर के लिए डॉ. भंवर रणवां कार्डियोलोजिस्ट, डॉ. बी एल. बांसीवाल श्वास रोग विशेषज्ञ मेडिकल कालेज, डॉ. बी. एल. मीणा पेट व लिवर रोग विशेषज्ञ, डॉ.गजेन्द्र व्यास जनरल फिजिशियन, डा. विक्रम सिंह हाडा हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. राकेश भील हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. कीर्ति नागर स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ, डॉ. आर डी मीणा बी. पी. टी. और डॉ. चन्द्रेश तिवारी आयुर्वेदाचार्य अपनी सेवाएं देगे। बैठक में नवोन्मेष सेवा समिति के उपाध्यक्ष दिनेश पंकज नर्सिंग ओफिसर, रक्तकोष फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल मर्मिट, नवोन्मेष सेवा समिति के सचिव पंकज बागडी, दिनेश महावर, राजबसंत सिंह सिसोदिया, प्रेमबिहारी सुमन, नवोन्मेष सेवा समिति के कोषाध्यक्ष धर्मेद कटारिया, डाॅ. अजय नागर, दीपा नागर , गरिमा गौतम, डाॅ संजय मीणा, कन्हैयालाल गालव, नईम मोहम्मद, सुरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहेगे।






