Friday, September 4, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

दुकान का शटर तोड़ दुकान से 23 किलो चांदी व 100 ग्राम सोने के आभूषण चॊरी

किशनगंज 20 दिसम्बर।कस्बे की मुख्य सड़क मार्ग पर अदालत के नजदीक बने मजिस्ट्रेट के बंगले के समीप थाना कार्यालय से महज । किलोमीटर दूर कस्बे की ओर स्थित प्रेम ज्वैलर्स (मिसाई वाले) सोने चांदी की दुकान से अज्ञात चोर दुकान में लगे शटर को सरिया के सहारे ऊंचा करके दुकान में घुसकर चांदी से बने सिक्के, मूर्तियां, चूड़ियां, चैन, बर्तन व ब्रेसलेट आदि करीब 23 किलो चांदी वही 100 ग्राम सोने से बने टॉप्स, मंगलसूत्र व बालियां आदि चुरा कर ले गए।सोने के बने गहने, बर्तन, मूर्तियां, पाजेब व चूड़ियां आदि करीब 27 लाख रुपयों के समान चुरा कर ले गए। सारी वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी से पीड़ित दुकानदार द्वारा भी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं।पीड़ित प्रेम ज्वैलर्स के स्वर्णकार प्रेम कुमार सोनी ने बताया कि मेरे मकान की दुकान में लगी मेरी निजी सोने चांदी की दुकान में रात्रि करीब 3 बजे घर के पालतू श्वान के तेज भौंकने से नींद खुलने पर जब मेरी मां के शंका होने पर घर के अंदर से बने दुकान के दरवाजे को खोलने का प्रयास करने पर दरवाजा नहीं खुला तब चोरों का पता लगा। चौरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन चोर भाग गए। काफी दूर तक चोरों का पीछा भी किया गया लेकिन पकड़ में नहीं आ सके तब रात कोही पुलिस को सूचना दी गई। चोर करीब 27 लाख रुपये के सोना चांदी से बने गहने चुरा कर ले गए।

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles