जिलाध्यक्ष राकेश जैन पहुंचे अस्पताल, घायल कार्यकर्ता से मिल, पूंछा कुशलक्षेम
भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन एम बी एस अस्पताल पहुंचकर प्राणघातक हमले में घायल भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश राजावत से मिल कुशलक्षेम पूंछी एवं पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही के लिये कहा।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की घायल कार्यकर्ता रमेश राजावत के अनुसार कोटा जगपुरा क्षैत्र में रंजिसवश कुछ असमाजिक तत्वों ने योजनाबद्ध तरिके से पाईप डंडों व धारधार हथियारों से हमला कर रमेश राजावत को गंभीर घायल कर दिया, जिनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है। घायल के अनुसार अपराधियों ने मारपीट कर उसका पर्स, सोने की चैन, अंगूठी की लूटमार भी की है।
इस विषय में अस्पताल से ही मोबाईल द्वारा पुलिस अधिकारियों से वार्ता की जिस पर पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया है। अस्पताल प्रशासन से वार्ता कर घायल के उचित ईलाज के प्रबंधन के निर्देश दिये।
जिलाध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता महावीर सुमन, राकेश सुमन, प्रदीप राठौर, पूरण बंजारा ने भी घायल से कुशलक्षेम पूंछा।






