सात ट्रेनों में यात्रियों के टिकट जांचे, जन विश्वास अधिनियम के संशोधित प्रावधानों की भी दी जानकारी
कोटा। बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए कोटा मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा कोटा-शामगढ़ रेलखंड में एम्बुश टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलखंड से गुजरने वाली सात ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की सघन जांच की गई।
यह जांच अभियान मुख्य टिकट निरीक्षक भगवान दास रजक के नेतृत्व में चलाया गया। जांच दल में मुख्य टिकट निरीक्षक अनवर हुसैन, संजय कुमार झा, अमित पाल सिंह एवं श्री रामेश्वर मेहरा शामिल रहे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा के 24 मामले पाए गए, जिनमें ₹23,485 जुर्माना लिया गया। इसके अलावा अनियमित टिकट के 36 मामलों में ₹26,930 जुर्माना लिया गया। इस प्रकार कुल 60 मामलों में ₹50,415 जुर्माना लिया गया।
टिकट जांच के साथ-साथ यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक किया गया। यात्रियों को जन विश्वास अधिनियम के अंतर्गत रेलवे से संबंधित संशोधित प्रावधानों की जानकारी भी दी गई| यात्रियों से अनुरोध है कि वे उचित एवं वैध टिकट लेकर ही रेल यात्रा करें।






