कोटा | भारत सरकार के एमएसएमई और मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सूचना प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की ओर से 21 दिसंबर को मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार पंचायत, श्रीनाथपुरम में पीएम विश्वकर्म योजना का निशुल्क रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया जाएगा। एमएसएमई जयपुर के नोडल ऑफिसर अजय शर्मा और सीएससी जिला प्रबंधक लोकेश भट्ट व विकास तुरावा ने यह जानकारी दी।
पी.एम. विश्वकर्मा योजना रजिस्ट्रेशन कैम्प स्वर्णकार (गोल्ड स्मिथ) ट्रेड पर 21 दिसम्बर 2024 प्रातः 11 बजेमेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार पंचायत महाराजा अजमिढ़ सभा, डी-1, श्रीनाथपुरम, कोटा पंजीयन के लाभ ,प्रमाण-पत्र और पहचान पत्र (आईडी कार्ड) के माध्यम से कारीगरों और शिल्पकारों को मान्यता ,बुनियादी प्रशिक्षण, उनत प्रशिक्षण,प्रतिदिन प्रशिक्षण के लिए 500 रूपये वृत्तिका (स्टाईपैंड) रू. 15 हजार तक की टूलकिट,5 प्रतिशत की दर से बिना गारंटी के ऋण 1 लाख तक (पहली किस्त) 2 लाख तक (दूसरी किस्त)विपणन सहायता पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज
1. आवश्यक दस्तावेजः आधार, मोबाइल नंबर, बैंक विवरण, राशन कार्ड है। यदि किसी लाभार्थी के पास राशन कार्ड नहीं है तो उन्हें परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड प्राप्तुत करने होंगे।
2. पीएम विश्वकर्मा के तहत पंजीकरण / नामांकरण के लिए कोई शुल्क नहीं होगा।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय एम.एस.एम.ई. विकास कार्यालय, जयपुर ,पी.एम. विश्वकर्मा योजना अवेयरनेस कैम्प स्वर्णकार (गोल्ड स्मिथ) ट्रेड पर के उद्घाटन के अवसर पर आप सादर आमंत्रित हैं
-: मुख्य अतिथि :-
संदीप शर्मा माननीय विधायक, कोटा दक्षिण







