Saturday, September 5, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कमला उद्यान में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

कमला उद्यान में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

कोटा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, कमला उद्यान, कुन्हाड़ी में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेवा केंद्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा आध्यात्मिक संदेश देती मनमोहक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ कोटा संभाग प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने आकर्षक झांकी के उद्घाटन के साथ किया। इसके पश्चात सेवा केंद्र के भाई-बहनों ने रास का सुंदर आयोजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चे राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजकर पहुंचे, जिससे पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने कहा कि मटकी फोड़ने का आध्यात्मिक अर्थ अपने देहभान और अहंकार को समाप्त करना है। जब मनुष्य देहभान से ऊपर उठकर आत्मिक चेतना में स्थित होता है, तभी वह सतयुगी सुख-शांति और पवित्रता रूपी माखन की राजाई प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें पवित्रता, प्रेम, आनंद और श्रेष्ठ संस्कारों का संदेश देता है।

कार्यक्रम के दौरान मटकी फोड़ने की रस्म भी उत्साहपूर्वक संपन्न की गई। उपस्थित भाई-बहनों ने भक्ति और आध्यात्मिक उमंग के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का आनंद लिया।

कार्यक्रम के समापन पर ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने सभी भाई-बहनों को मक्खन-पंजीरी का भोग वितरित किया। श्रद्धा, प्रेम और आध्यात्मिक उल्लास से भरे इस आयोजन ने सभी को कृष्ण के दिव्य गुणों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles