Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भजनलाल शर्मा सरकार की वर्षगाठ समारोह बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी आमंत्रित – राकेश जैन 

कोटा  । भारतीय जनता पार्टी, शहर जिला कोटा अध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में जी.एम.ए.प्लाजा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत हुई, जिसमें विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी, नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी , संगठन संरचना सहप्रभारी सुनीता व्यास, वरिष्ठ नेता पंकज मेहता मंचस्थ रहे, धन्यवाद ज्ञापन सुनीता व्यास ने किया एवं संचालन सक्रिय सदस्यता अभियान संयोजक रितेश चित्तौडा नें किया । बैठक में राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर 17 दिसंबर को जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हो रहे विशाल वर्षगाठ समारोह में कोटा शहर से सम्मिलित होने के लिए तैयारियों को अन्तिमरूप दिया गया। जिसमें शक्तिकेन्द्र , वार्ड एवं बूथवार जिम्मेदारीयां तय की गईं जिसमे कोटा शहर के 700 से अधिक बुथो की बूथ समितियों के सदस्य सम्मलित होंगे।

 

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की राजस्थान सरकार की प्रथम वर्ष गाँठ पर जयपुर में आयोजित होने वाले विराट उत्सव समरोह में सम्मिलित होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह है सभी कार्यकर्त्ता जयपुर पहुचकर भाग ले सके इस हेतु व्यापक एवम् बहुआयामी व्यवस्थाओ को अन्तिम रूप दिया जा रहा है

 

भाजपा शहर जिला कोटा के जिलाध्यक्ष राकेश जैन नें कहा कि भाजपा कोटा शहर नें प्राथमिक सदस्यता, सक्रिय सदस्यता एवं बूथ कमेटी निर्माण में तय मानकों को पूरा करते हुए प्रथम पांच में अपना स्थान बनाया है । जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि कोटा शहर से प्रत्येक वार्ड से टोली बनाई गई है । मण्डलवार सूचीकरण हो चूका है इस हेतु विधानसभाओ में कार्य विभाजन किया गया उन्होंने बताया कि कोटा दक्षिण के कार्यकर्ताओं को विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं को विधायक कल्पनादेवी, कोटा उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष राकेश जैन के कार्यालय में जाने की स्वीकृति की जानकारी देनी है |

 

विधायक संदीप शर्मा नें अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भजनलाल शर्मा की पहली वर्षगांठ के जश्न में हम सभी को अधिकतम संख्या में पहुंचकर सम्मिलित होना है , उत्सव को ऐतिहासिक बनाना है । उन्होंने कहा कि भाजपा की भजनलाल शर्मा सरकार नें इस प्रथम वर्ष में बेहतरीन कार्य किया है । राईजिंग राजस्थान में 35 लाख करोड़ के एमओयू हुए हैं । जो अभी तक का अपने आप में सर्वोच्च है । उन्होंने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में आयोजित वर्षगांठ समारोह में राजस्थान से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और जनशक्ति जुटेगी हमें भी इस एतिहासिक अवसर का भागीदार बनना चाहिए ।

 

विधायक कल्पना देवी नें अपने संबोधन में कहा कि 17 दिसंबर को जयपुर में आयोजित भाजपा राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर अधिकतम भाजपा कार्यकर्ता जयपुर पहुंचेंगे,उन्होंने कहा की भाजपा ने ही 33% महिलाओ का आरक्षण दिया है इसलिए उन्हें अवश्य ही भाग लेना चाहिए |

उन्होंने कहा की भाजपा कार्यकर्ताओ में हमेशा ही पुरजोर सक्रियता से भाग लिया है इस अवसर पर भी अधिक संख्या में भाग लेंगे |

इस अवसर पर पाठ्यपुस्तक प्रन्यासी अरविन्द सिसोदिया , जिला महामंत्री चन्द्र शेखर नरवाल , सक्रीय सदस्यता अभियान सहसंयोजक के.पी.सिंह , जिला उपाध्यक्ष जटाशंकर शर्मा , नेता खण्डेलवाल, लक्ष्मण सिंह खिची ,रेखा खेलवाल, जिलामंत्री जय देव सुखेजा , जिला कोषाध्यक्ष मुकेश हरीचंदानी , मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह निर्भय, अनिल शर्मा , दिनेश शर्मा गुड्डू , धर्मेन्द्र सिंह , संजय निझावन , नरेन्द्र सोनी , पंकज वातस्य ,

महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता पचवारिया , युवा मोर्चा अध्यक्ष सुदर्शन गोत्तम , एस सी मोर्चा अध्यक्ष राम लाल टटवारिया ,

भाजपा के जिला पदाधिकारी मोर्चो के जिलाध्यक्ष , महामंत्री मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष , महामंत्री उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles