Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रविवार को अग्रकुल की कुलदेवी महालक्ष्मी वरदान दिवस बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया गया

रविवार को अग्रकुल की कुलदेवी महालक्ष्मी वरदान दिवस बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया गया।*

*संभाग महामंत्री संजय गोयल, महामंत्री गजानंद सिंघल ने बताया कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी अग्रकुल परिवार की कुलदेवी महालक्ष्मी का वरदान दिवस के उपलक्ष में प्रातः 11:00 बजे गीता भवन मे महालक्ष्मी जी की पूजा कर आरती करके प्रसाद वितरण किया गया।*

 

*यह कार्यक्रम संभाग अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल की नेतृत्व में आयोजित किया गया। मोहनलाल जी अग्रवाल ने महालक्ष्मी वरदान दिवस के उपलक्ष में उनके जीवन में प्रकाश डाला और कहा कि महालक्ष्मी वरदान दिवस के अवसर पर कुलदेवी महालक्ष्मी एवं भगवान अग्रसेन जी की पूजा आरती की गई*

*ज्ञात हो कि अगहन मास की पूर्णिमा के दिन ही अग्रसेन जी की लंबी तपस्या के पश्चात मां लक्ष्मी ने दर्शन देकर वरदान दिया था की मैं तुम्हारे कुल में हमेशा वास करूंगी । इसीलिए अगहन मास की पूर्णिमा के दिन को अग्रवाल समाज पूरे देश में महालक्ष्मी वरदान दिवस के रूप में मनाता है ।*

*मां लक्ष्मी की कृपा से हम सबके परिवार में समृद्धि के साथ सुख शांति बनी रहती हैं। कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्याम अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, संगठन मंत्री नवीन अग्रवाल, मंत्री दिनेश अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल एवं महिला महामंत्री रूपा अग्रवाल,

महिला अध्यक्ष कमला मित्तल, अनिता अग्रवाल, भावना अग्रवाल, भारती जैन,अंबिका गर्ग,अनीता गर्ग, किरण अग्रवाल, उमा सिंघल एवं संस्था के कई पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में वरदान दिवस मनाया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles