कोटा जिले में एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से भूमि रजिस्ट्री में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।इटावा निवासी संतोष बाई ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनके पति की मृत्यु 12 फरवरी, 2019 को हो गई थी। उनके पति की जमीन की रजिस्ट्री कपिल चतुवेर्दी और पृथ्वीराज सिंह नामक भू-माफियाओं द्वारा फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से करवाई गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने उनके पति से जमीन बेचने के लिए एक चेक देना बताया है, लेकिन वास्तव में उन्हे चैक व रकम नहीं दी गई है। यह चेक 2 लाख रुपये का था और बैंक ऑफ इंडिया की कोटा शाखा से जारी किया गया था । इसके बाद, आरोपियों ने धोखाधड़ी से जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। संतोष बाई ने आरोपियों पर राजनीतिक संरक्षण का भी आरोप लगाया है और पुलिस से इस मामले की गहन जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।





