Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

खारवाल खारोल समाज का दो दिवसीय अधिवेशन 28 से कोटा में होगा आयोजित

कॊटा|खारवाल खारोल समाज समिति कोटा संभाग के अध्यक्ष सत्यनारायण खारवाल ने बताया कि कोटा में दो दिवसीय महाअधिवेशन 28 और 29 दिसंबर को शहर के शिवपुरा भीतरिया कुंड स्थित शाखा ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बद्रीलाल खारोल करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। इसी क्रम में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए खारवाल ने कहा कि समाज के सांस्कृतिक विस्तार और समाजबंधुओं के सत्कार के लिए आयोजन किया जा रहा है। समिति के तत्वाधान में तृतीय महाधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। महाअधिवेशन का उद्देश्य सामाजिक सुधार और समाज की विकास योजनाओं को गतिशील बनान उनका क्रियान्वयन करना है। हमारा कर्त्तव्य समाज को आर्थिक, विधिक और सामाजिक तौर पर सशक्त करना है। समिति और समाज में सशक्त योगदान से हम मजबूत बनेंगे। आयोजन समाज की एकता, अखंडता और अटूट भरोसे विश्वास का प्रतीक है। आयोजन में युवा संवाद एवं प्रबुद्धजन परिचर्चा सहित अभिनंदन समारोह और नवनिर्मित कोटा संभाग समिति का शपथ ग्रहण भी होगा। समाज के आंतरिक और बाहरी सुधार में अपना उत्कृष्ट योगदान, बलिदान और समर्पण देने वालों का अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया जाएगा।

 

– नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का होगा शपथ ग्रहण :

महाअधिवेशन के दूसरे दिन समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष सत्यनारायण खारवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। उनके साथ संरक्षक रामरतन, भंवरसिंह, दानमल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष बद्रीलाल, नंदप्रकाश, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, महामंत्री राजू, सचिव रामनाथ, जिला अध्यक्ष रमेशचंद डोडिया, निर्मल, सहसचिव रमेश खारवाल, संगठन मंत्री बालचंद खारवाल, संयुक्त मंत्री राकेश खारवाल, मंत्री देवकरण, सदस्य मुकुट बिहारी, राजमल, खूबचंद, रामदयाल और लक्ष्मीनारायण भी शपथ ग्रहण करेंगे।

 

– ये होंगे विशिष्ट अतिथि और खास मेहमान :

समिति द्वारा आयोजित तृतीय महाअधिवेशन आयोजन में विशिष्ट अतिथि राजस्थान सरकार कैबिनेट और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, कोटा उत्तर विधायक एवं पूर्व नगरीय विकास मंत्री शांति कुमार धारीवाल, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक श्रीमती कल्पना देवी, कोटा दक्षिण नगर निगम महापौर राजीव अग्रवाल, भीलवाड़ा मांडल विधायक उदय लाल भडाना, अजमेर नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम सहित अन्य गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करके समाज को अनुग्रहित करेंगे। आयोजन में शामिल होने के लिए कई राज्यों के जनप्रतिनिधि और राष्ट्रीय पदाधिकारीगण सहित ट्रस्ट, संगठन प्रमुख सहित कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया हैं। हजारों की संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रीय कवि भूपेंद्र राठौर करेंगे।

 

– दो दिवसीय आयोजन में परिचय सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रम शामिल

कार्यक्रम संयोजक मदनलाल खारोल ने बताया अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर अपराह्न 3:15 बजे अधिवेशन का शुभारंभ किया जाएगा। सायं 5 बजे समाज के युवक युवती एवं अभिभावकों का परिचय सम्मेलन, प्रबुद्धजन संवाद और रात्रि 10 बजे सामुदायिक भवन आरएसी ग्राउंड में समाज के कवि एवं साहित्यिक रचनाकारों द्वारा कविता पाठ किया जाएगा। रविवार 29 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से समाज के वक्ताओं का उद्बोधन एवं मेघावी छात्र छात्राओं का सम्मान दोपहर 12 बजे समाज की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण और 3 बजे वरिष्ठ जनों का सम्मान एवम् सायं 5:00 बजे कार्यक्रम समापन समारोह लक्की ड्रॉ उपहार वितरण से किया जाएगा। आयोजन पश्चात समाज और देश की खुशहाली की कामनाओं के साथ आतिशबाजी और भीतरिया कुंड चंबल नदी के तट पर दीप दान एवं चंबल आरती भी कि जाएगी। विशाल आयोजन में समाजबंधुओं के लिए विश्रामगृह, शुद्ध पोष्टिक अल्पाहार, रात्रि स्नेह भोज सहित सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles