Sunday, September 6, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के 1 मिनट- एक साथ गीता पाठ के वैश्विक आह्वान पर कार्यक्रम हुए आयोजित

कोटा 11 दिसंबर , शांति, सद्भाव एवं कर्तव्य परायणता का वैश्विक ग्रंथ समस्त मानव जाति के कल्याण का ग्रंथ गीता जन- जन तक हर घर तक पहुंचे, समस्त विश्व गीता से जुड़े के उद्देश्य से गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज द्वारा वैश्विक अभियान हम एक बने- हम नेक बने के उद्देश्य से आज गीता जयंती 11 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे 1 मिनट- एक साथ गीता पाठ का वैश्विक आवाहन किया गया,

जीओ गीता परिवार राजस्थान के संयोजक किशन पाठक ने बताया कि गीता मनीषी के आह्वान पर संपूर्ण विश्व एवं भारत में विभिन्न स्थानों पर 1 मिनट- एक साथ गीता पाठ का आयोजन किया गया ,लगभग 5 करोड लोगो ने संपूर्ण देश एवं दुनिया में एक साथ गीता के तीन श्लोक का पाठ किया जिसमें प्रथम अध्याय का प्रथम श्लोक, 9 वेंअध्याय का 22 वां श्लोक एवं 18 अध्याय का 78 वां श्लोक होगा, इन तीनों श्लोको में संपूर्ण गीता का सार है ,कोटा महानगर में भी 3 लाख से अधिक लोग इस आयोजन के साथ जुड़ें ,मुख्य कार्यक्रम गीता भवन सभागार सरोवर रोड कोटा पर आयोजित किया गया, जहां संतो, प्रबुद्ध जन ,शहर की विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक ,धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही श्रीकुलम शक्ति पीठ की महामंडलेश्वर मां नीती अंबा, राम धाम आश्रम के लक्ष्मण दास महाराज, कारषणी आचार्य भरत जी महाराज, स्वामी प्रपन्नाचार्य जी के सानिध्य में आचार्य चंद्रशेखर द्वारा गीता के तीन श्लोक एवं अष्टादक्ष श्लोकी गीता का पाठ किया गया

, कार्यक्रम में मुख्य रूप से एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक गोविंद माहेश्वरी, जीओ गीता परिवार के डॉक्टर वीपी गुप्ता, चंद्रकांत खंडेलवाल, राजेंद्र खंडेलवाल, मनोहर द्विवेदी, रोहित गुप्ता, ऋषि, गीता सत्संग आश्रम समिति के आरपी विजय, भगवती प्रसाद खंडेलवाल, गिर्राज खंडेलवाल, कुंती मुंद्डा भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रवि प्रकाश विजय, अरविंद गर्ग, विजय सिंह, चंद्र प्रकाश नागर, मनोज विजय, कुलदीप सैनी, लहरी शंकर गौतम, आई के विजय, रचना पाठक, प्रीति भटनागर ,ब्राह्मण समाज के बृजराज गौतम, विजय भारद्वाज, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के राजेंद्र पोखरा, यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष राहुल सिकरवार ,भाजपा नेता नमन शर्मा सहित नगर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधि राम धाम आश्रम के बटुक आदि उपस्थित रहे

 

कोटा सहित संभाग के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा किया गया गीता पाठ

 

 जीओ गीता परिवार के राजस्थान संयोजक किशन पाठक ने बताया कि कोटा महानगर में एलन कोचिंग संस्थान के हजारो विद्यार्थी कोटा एवं अन्य सेंटरो पर इस आयोजन के साथ सम्मिलित हुए, इसके साथ मोशन कोचिंग संस्थान, वाइब्रेंट कोचिंग संस्थान, आईसीसीआई कोचिंग संस्थान, भारत विकास परिषद चिकित्सालय ,एथॉस हॉस्पिटल, कृषि विश्वविद्यालय, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय ,वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय ,कोटा विश्वविद्यालय, बांके बिहारी मंदिर समिति ,पीपीलेश्वर महादेव मंदिर समिति, शहर के प्रमुख निजी एवं राजकीय विद्यालय गीता पाठ के आयोजन में सम्मिलित हुए इसके अतिरिक्त बूंदी, बांरा, झालावाड़ जिलों में भी हजारों की संख्या में विद्यार्थी एवं आमजन इस आयोजन के साथ सम्मिलित हुए

 

अष्टादश श्लोकी गीता हवन, गौ सेवा एवं विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

 

जीओ गीता परिवार कोटा संभाग के महासचिव डॉक्टर वीपी गुप्ता ने बताया कि गीता भवन पर प्रात 10 बजे अष्टादश श्लोकी गीता हवन एवं पाठ का आयोजन किया गया ,इसके अतिरिक्त गौ सेवा सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, गीता हवन का आयोजन आचार्य चंद्रशेखर के सानिध्य मैं आयोजित हुआ

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles