भारतेंदु समिति के सभागार में रविवार को साप्ताहिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता मोहतरमा सीमा जी तबस्सुम ने की, गोष्ठी का सफल संचालन नंदकिशोर शर्मा ‘अनमाेल’ ने किया व सरस्वती वंदना आकाश सोनी ने की,आज की गोष्ठी में मोहतरमा सीमा जी तबस्सुम, नंदकिशोर जी शर्मा अनमोल, आकाश सोनी, वेद प्रकाश “परकाश” तारा चंद तपस्वी राज, विनोद जी जैन, मोहन लाल जी सेन, मयूर जी सोनी, राजकुमार जैन, डा0 अशोक जी मेहता, एडवोकेट दिनेश सिंह जुझार, व श्याम सुंदर शर्मा,उपस्थित रहे, गोष्ठी के पूर्व सभी आये हुए साहित्य कारों द्वारा माँ सरस्वती जी को फूल व माला पहना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। काव्य गोष्ठी में सबने अपनी-अपनी बेहतरीन रचनाऍं पढ कर गोष्ठी को सफल बनाया। काव्य गोष्ठी के उपरांत डा0 अशोक कुमार मेहता की लिखित दो पुस्तकों (1) आद्या, (2) मायड़ रा दूहा का विमोचन किया गया।






