श्री शिर्डी साईं सेवा समिति गढ़ पैलेस द्वारा इस बार भव्य रूप से साई बाबा की पालकी 21 जुलाई को निकली जाएगी, इस दौरान बाबा का पंचामृत अभिषेक होगा, मध्यांतर में आरती की जाएगी उसके बाद दोपहर 3 बजे से पालकी का आयोजन होगा, बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर चांदी की पालकी में विराजमान होकर श्री साई बाबा को शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकलेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, मध्य प्रदेश के मंसूरी ढोल साई बाबा के दरबार में अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन करेंगे, 300 कार्यकर्ता की टीम व्यवस्था संभालेगी, प्रसाद वितरण करेगी, बाबा के दरबार में 250 किलो खिचड़ी का वितरण किया जाएगा





