Tuesday, April 28, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भामस कर्मचारियों ने थर्मल के मेनगेट पर किया 1 घंटे कार्य का बहिष्कार

थर्मल के आईटीआई तकनीकी कर्मचारियों ने टाइम बॉन्ड पॉलिसी के अंतर्गत समयबद्ध अपग्रेडेशन की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ कोटा थर्मल इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में कोटा थर्मल मेनगेट पर 1 घंटे कार्य बहिष्कार किया।

महामंत्री रवि गौतम ने बताया कि कोटा थर्मल सहित राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के सभी पावर स्टेशनों में वर्ष 2020- 21 में भी आईटीआई तकनीकी कर्मचारियों को टाइम बॉन्ड पॉलिसी के अंतर्गत नियुक्ति तिथि से 12 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण होते ही समयबद्ध अपग्रेड किया गया था । परंतु कुछ समय पूर्व निगम प्रशासन द्वारा एक आदेश निकाला गया कि जिस वित्तीय वर्ष में तकनीकी कर्मचारियों के 12 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण हो रहा है उसके आगामी वित्तीय वर्ष में उन्हें अपग्रेड किया जाएगा। इस कारण जिन कर्मचारियों का 12 वर्ष का सेवाकाल जुलाई, अगस्त 2024 में पूर्ण हो रहा है, उनको लगभग 8 से 10 माह का वित्तीय नुकसान उठाना पड़ेगा।

गौतम ने बताया कि इस संदर्भ में विगत 12 जुलाई 24 को थर्मल प्रशासन के माध्यम से बीएमएस कोटा थर्मल इकाई द्वारा माननीय ऊर्जा मंत्री राजस्थान सरकार को भी पत्र प्रेषित कर समस्या समाधान का अनुरोध किया गया तथा निगम प्रशासन को आगाह किया गया कि शीघ्र समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो 15 जुलाई को 1 घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा, इसी क्रम में कर्मचारियों ने आज कोटा थर्मल मेनगेट पर 1 घंटे कार्य बहिष्कार किया।

गौतम ने बताया कि यथाशीघ्र निगम प्रशासन सकारात्मक निर्णय नहीं लेता है तो संघटन द्वारा प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन की योजना बनाई जाएगी।

इस अवसर पर बीएमएस उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष भुवनेश मीना , मीडिया प्रभारी किशन लाल गुर्जर समेत आईटीआई तकनीकी कर्मचारी मुकेश मीणा, नरेश नागर, नरेश सेन, देवेंद्र कुमार एवं कई महिला तकनीकी कर्मचारी भी मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles