कोटा 11जुलाई । भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने राजस्थान बजट को लेकर कहा कि राजस्थान का बजट 2024-25, समृद्ध राजस्थान-विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करता हुआ लोक कल्याणकारी बजट है। युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, सभी के हितों का ध्यान मे रखते हुए लोककल्याणारी बजट लाया गया है। इससे पूरे राजस्थान का समग्र विकास होगा।
कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण होगा। कोटा में इलेेक्ट्रिक बसें चलेगी।
भजनलाल सरकार का बजट 2024-25, राजस्थान के समावेशी विकास के इंजन का फ्यूल होगा । समृद्धि की गाड़ी, तरक्की की पटरी पर दौड़ेगी। माननीय उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बजट प्रस्तुत करते समय कहा कि हमारी सरकार के दस संकल्प है- प्रदेश को 350 बिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाना, पानी, बिजली, सडक का विकास, सुनियोजित शहरी विकास, किसानों का सशक्तिकरण, औद्योगिक विकास, विरासत भी, विकास भी की सोच के साथ धरोहर संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, सबके लिये स्वास्थ्य और मानव संसाधन विकास, वंचित परिवारों के लिये सामाजिक सुरक्षा, एवं गुड गवर्नेंस, परफॉर्म, रीफॉर्म और ट्रांसफॉर्म।
युवाओं के लिये 5 सालों में 4 लाख भर्तियों की घोषणा की गयी है। विभिन्न क्षैत्रों में नयी भर्तियां होगी। 8वीं, 10वीं, 12 वीं में मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को सरकार की तरफ से टैबलेट व इंटरनेट की सौगात। डेढ लाख से ज्यादा युवाओं को स्किल डेवलमेंट की ट्रेनिंग दी जायेगी।
रोडवेज में 1600 नई भर्ती होगी। रोडवेज के लिये 500 बसे खरीदी जायेगी। साथ ही 300 इलेक्ट्रिक बसें भी खरीदेगी सरकार। वहीं 800 बसे किराये पर ली जायेगी। कोटा शहर में चलेगी इलेक्ट्रिक बसें। अजमेर कोटा भरतपुर और उदयपुर सहित 10 जिलों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगें बस स्टेण्ड।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, महिला सशक्तिकरण के लिये 15 लाख महिलाओं के लिये लखपति दीदी योजना की घोषणा की गयी है।
शहरी विकास के लिये बुनियादी सुविधाओं को विकसित किया जायेगा। नगरीय निकायों के बाजारों में बनेंगे बायो पिंक टॉयलेट।
भाजपा की डबल इंजन सरकार में राजस्थान ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बन रहा है। राजस्थान में एक जैसलमेर एवं एक पूगल में सोलर पार्क बनाये जायेंगे। सरकारी कार्यालयों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाये जायेंगे। 2 लाख घरों में बिजली कनेक्शन दिये जोयंेगे। पीएम सूर्य घर योजना के तहत आदर्श सौर ग्राम बनेगे। बिजली लिकेज रोकने के लिये स्मार्ट मिटर लगाये जायेगें।
जल जीवन मिशन के तहत 15 हजार करोड खर्च सरकार 25 लाख धरों में नल से जल पहुचाने का लक्ष्य रखा गया है। 5846 अतिरिक्त गांव को पेयजल अपलब्ध कराने के लिये 20 हजार करोड से ज्यादा की 6 परियोजनायें शुरू की जायेंगी। बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, और परिवहन व्यवस्थाओं का विस्तार होगा।
राजस्थान में वोकल फोर लोकल के लिये, स्थानीय उत्पादों को बढावा देने के लिये राजस्थान में पीएम युनिटी मॉल बनेगा। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत नई पॉलिसी लाई जायेगी। इसके लिये हर साल 100 करोड का बजट होगा।
सीएनजी व विएशन फ्यूल पर लगने वाले वैट मे कमी की गयी है। अब इस पर 10 प्रतिशत वैट लगेगा।
स्टांप ड्यूटी लगने वाले टैक्स को कम किया गया। किसानों को कृषि बिजली कनेक्शन के एग्रीमेंट , पर स्टांप ड्यूटी माफ होगी। संयुक्त स्वामित्व के अधीन गैर कृषि भूमि पर स्टांप ड्यूटी 6 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत की गयी। शहीद को मिलने वाले घर फ्लैटपर पंजीयन शुल्क पुरा माफ होगा। अधिक जनसंख्याभार वाले क्षैत्र में विक्रय पर स्टांप ड्यूटी 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत की गयी। हाउसिंग लोन के डेट असाइनमेंट पर स्टांप ड्यूटी की अधिकतम सीमा 15 लाख से घटाकर 1 लाख की गयी। पंजीयन शुल्क की अधिकतम सीमा 25 हजार रूपये होगी।
5 लाख नये किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दिया जायेगा। इस बार 3500 करोड के शॉर्ट टर्म लोन बांटे जायेंगे। दीर्घकालिक कृषि ऋण के लिये बजट दोगुना कर 100 करोड का बजट रखा गया। समय पर कर्ज चुकाने वाले किसानों को 2 प्रतिशत ब्याज अनुदान मिलेगा।
राजस्थान में डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग हब बनेगा। एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी लाई जायेगी। टैक्सटराइल पॉलिसी और राजस्थान वेयर हाउसिंग पॉलिसी की भी बजट में घोषणा की गयी। इस साल राजस्थान इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव आयोजित होगा।
हर जिले की प्रथम आवश्यकता और समस्याओं के निवारण के निये 500 करोड रूपये का प्रावधान करके डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना शुरू की गयी। प्रदेश में 150 करोड की लागत से शहरी क्षैत्र मे लाइब्रेरी एवं वाई फॅाई कनेक्शन दिये जायेंगे। 150 करोड से बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड किया जायेगा। हर नगरी निकाय में 65 करोड की लागत से फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराई जायेगी।
राजस्थान बजट 2024-25 में सभी वर्गो का पूरा ध्यान रखा गया है। राजस्थान के समग्र विकास को लेकर बजट प्रस्तुत किया गया है






