Wednesday, August 26, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम समसपुर मे किया गया सघन वृक्षारोपण

 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम समसपुर बारां में सघन *वृक्षारोपण* किया गया। विद्यालय प्राचार्य रामकरण बैरवा ने बताया कि श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान (श्री राधे ज्वेलर्स परिवार ….. बारां) द्वारा 75 पौधे प्रदान किए गए और विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया ।इस अवसर पर संस्थान के मुकेश सोनी ने सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और सभी को पेड़ को अपना पारिवारिक हरित सदस्य बनाने के लिए संकल्प दिलवाया ,साथ ही बताया कि परिवार में कोई भी अवसर हो, एक *पौधा* जरूर लगाए और उसका संरक्षण करके उसको पेड़ बनाएं ।

अपने लिए,,,

अपनों के लिए,,,

राष्ट्र के लिए,,,

आज के इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक मनोहर नागर और विद्यार्थी रघुनंदन गुर्जर का भी पर्यावरण के साथ जन्मदिवस मनाया और उनके द्वारा भी एक-एक पौधा रोपित किया गया ।

संस्थान के रितेश मीणा ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के मनोहर नागर ,गरिमा मेघवाल, सरिता रानी मीणा, वंदना रानी जैन ,आयशा खान ,नरेश कुमार चित्तौड़ा ,लोकेंद्र मीणा, रमेश कुमार गुप्ता ,विजय कुमार विजय, प्रज्ञा शर्मा एवं

एसडीएमसी के बनवारी लाल वैष्णव एवं अन्य सदस्य, ग्रामवासी, विद्यार्थियों आदि ने पौधारोपण में सहयोग किया। शाला प्रधान ने मुकेश सोनी श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान को इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और सभी को पर्यावरण के कार्य के लिए प्रेरित किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles