Wednesday, November 25, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जनकवि डॉ. जगदीश निराला को कवि किशन लाल चचैया स्मृति सम्मान-2026 से किया सम्मानित

जनकवि डॉ. जगदीश निराला को कवि किशन लाल चचैया स्मृति सम्मान-2026 से किया सम्मानित

कोटा। कनक एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित कवि किशन लाल चचैया स्मृति सम्मान समारोह-2026 में जनकवि डॉ. जगदीश निराला को उनकी साहित्यिक सेवाओं एवं रचनात्मक योगदान के लिए कवि किशन लाल चचैया सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनकी पत्नी सुमित्रा जी भी उपस्थित रहीं।

समारोह में कृषि विश्वविद्यालय कोटा के अनुसंधान अधिकारी डॉ. एम.सी. जैन, सहायक निदेशक राजवीर सिंह, गीतकार मुकुट मणिराज, आयोजन अध्यक्ष नवीन चचैया, सचिव डॉ. प्रवीण चचैया एवं हिमालय पर्वत ने डॉ. जगदीश निराला का साफा बंधवाकर, सम्मान पत्र एवं नारियल भेंट कर तथा 5100 रुपये की नकद राशि प्रदान कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि हंसराज चौधरी, गीतकार मुकुट मणिराज के पुत्र अखिलेश अखिल, प्रख्यात शायर चांद शेरी, आनंद हजारी, मुकेश मोरवाल एवं नंद सिंह पंवार ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर किया।

गीतकार मुकुट मणिराज ने सम्मानित साहित्यकार डॉ. जगदीश निराला के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके साहित्यिक योगदान को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. निराला ने गीत, कहानी, कविता, गजल, फिल्मी पटकथा, एकांकी, कथा साहित्य एवं अभिनय के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में आकाशवाणी के उद्घोषक रामनारायण मीणा हलधर अपनी आकाशवाणी टीम के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा कवि रामावतार सागर, हरिचरण अहरवाल, बद्रीलाल दिव्य, सारंग साहित्य समिति के अध्यक्ष एवं उद्योगपति राधेश्याम पारेता सहित पूरे संभाग से करीब 50 कवियों एवं साहित्यकारों ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय कवि राजेंद्र पंवार ने किया। समारोह साहित्य, कविता और सम्मान की परंपरा को समर्पित रहा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles