Monday, November 2, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी सफलता: सुल्तानपुर में ज्वेलर की दुकान से 70 लाख की नकबजनी का खुलासा, दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार

कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी सफलता: सुल्तानपुर में ज्वेलर की दुकान से 70 लाख की नकबजनी का खुलासा, दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार

कोटा। कोटा ग्रामीण पुलिस ने सुल्तानपुर कस्बे के मुख्य बाजार स्थित श्री देव ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपये की नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वारदात में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी की गई थी। चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब 60 से 70 लाख रुपये तथा नकदी 3 से 4 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि 17-18 अक्टूबर की रात चोर दुकान का ताला तोड़कर अलमारी सहित कीमती जेवरात और नकदी ले गए थे। मामले में सुल्तानपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिला सुराग

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा और वृत्ताधिकारी इटावा ओमप्रकाश के सुपरविजन में गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी जांच के दौरान महाराष्ट्र की फर्जी नंबर प्लेट लगी लग्जरी कार सामने आई। टोल नाकों के फुटेज के आधार पर कार को ट्रैक करते हुए पुलिस दिल्ली तक पहुंची।

दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 30 अक्टूबर  को दिल्ली से आदिल (24), निवासी खजूरी खास, और आफताब उर्फ बग्गू (19), निवासी श्रीराम कॉलोनी, खजूरी दयालपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने सलीम और इमरान के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया है। सलीम और इमरान फरार बताए गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे अनुसंधान जारी है और चोरी गए सामान की बरामदगी सहित अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles