कोटा। शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई है। नए बस स्टैंड के पास जेडीबी मार्ग पर अज्ञात चोर नारियल व्यापारी तरुण जैन का ठेला चोरी कर ले गए। चोर ठेले के साथ 200 से अधिक नारियल और अन्य सामान भी ले गए, जबकि नारियल के कुछ कट्टे मौके पर ही छोड़ गए।
चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत 20 से 25 हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ित व्यापारी तरुण जैन ने नयापुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुटी है।





