Friday, October 30, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में वायरल वीडियो के बाद ट्रैफिक कॉन्स्टेबल निलंबित, DSP करेंगे जांच

कोटा में वायरल वीडियो के बाद ट्रैफिक कॉन्स्टेबल निलंबित, DSP करेंगे जांच

कोटा। ट्रैफिक पुलिस से जुड़े एक वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए कॉन्स्टेबल अभिषेक चौधरी को निलंबित कर दिया है। सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने अनुशासनहीनता के आरोप में यह कार्रवाई की। मामले की जांच ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक को सौंपी गई है।

जानकारी के अनुसार, जब्त वाहन को छुड़ाने आए कुछ युवकों और ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के बीच बहस हुई थी। इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। इसके बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया।

वहीं, कॉन्स्टेबल अभिषेक चौधरी ने भी घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रखा है। अब मामले की जांच ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक करेंगे। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles