Monday, October 5, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने KDA के नवाचारों की ली विस्तृत जानकारी

कोटा/ लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला द्वारा  कैम्प कार्यालय, कोटा में आयोजित बैठक के दौरान कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे विभिन्न नवाचारों एवं तकनीकी पहलों की विस्तृत जानकारी ली गई। इस दौरान प्राधिकरण आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल द्वारा लोकसभा अध्यक्ष महोदय को प्रत्येक नवाचार की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता के संबंध में अवगत कराया गया।

बैठक में निम्न प्रमुख नवाचारों की जानकारी दी गई—

1. KDA दृष्टि – रियल टाइम प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग

₹2 करोड़ से अधिक लागत वाले सभी प्रोजेक्ट KDA दृष्टि पोर्टल पर मॉनिटर किए जा रहे हैं। योजना से लेकर पूर्णता तक प्रगति, साइट फोटो, जियो-लोकेशन, गुणवत्ता, भुगतान एवं टाइम एक्सटेंशन की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

2. डिजिटल एसेट मैनेजमेंट सिस्टम

प्राधिकरण की परिसंपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार कर उनके रख-रखाव, आय एवं व्यय की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है। इससे परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन में सुविधा होगी।

3. DART – Defaulter & Recovery Tracker

किश्तों, भुगतान, बकाया राशि, ब्याज-पेनल्टी, डिफॉल्टर एवं रिकवरी नोटिस की प्रक्रिया को डिजिटल किया गया है। इससे बकाया राशि की पहचान एवं वसूली में तेजी आएगी।

4. फाइल डिजिटाइजेशन – कागज से डिजिटल रिकॉर्ड तक

पुरानी कागजी फाइलों को डिजिटल रिकॉर्ड में परिवर्तित किया जा रहा है, जिससे रिकॉर्ड की खोज एवं उपलब्धता आसान होगी।

5. डिजिटल प्रॉपर्टी रजिस्टर

प्राधिकरण के प्रत्येक भूखंड को डिजिटल Property ID देकर उसके आवंटन, स्वामित्व, लीज एवं बकाया सहित संबंधित जानकारी को डिजिटल रूप से संधारित किया जा रहा है।

6. नई योजनाओं की साप्ताहिक चर्चा एवं समीक्षा

नई आवासीय, व्यावसायिक एवं अन्य योजनाओं पर नियमित साप्ताहिक चर्चा एवं समीक्षा की व्यवस्था की गई है, जिससे योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

7. कोटा फ्लड मिटिगेशन परियोजना

कोटा में जलभराव एवं बाढ़ की समस्या के समाधान के लिए तीन चरणों में कुल ₹280.13 करोड़ की लागत से 56 किलोमीटर के 15 कार्य प्रस्तावित हैं। इसके तहत नालों एवं सुरक्षा दीवारों सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे, जिससे बाढ़ एवं जलभराव के खतरे को कम किया जा सकेगा।

8. Urban GIS – प्लांड विकास का मैप सिस्टम

Urban GIS के माध्यम से मास्टर प्लान, सड़क, सीवरेज, योजनाओं एवं विभिन्न भूमि संबंधी लेयर्स को एकीकृत डिजिटल मैप पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही KDA के स्वामित्व वाली भूमि एवं परिसंपत्तियों से संबंधित डेटा को भी GIS पर अपडेट किया जा रहा है, जिससे भूमि की स्थिति, उपयोग एवं उपलब्धता का बेहतर आकलन कर नियोजित विकास एवं निर्णय लेने में सुविधा होगी।

9. बुधवार नीलामी उत्सव

ई-नीलामी को अधिक व्यापक एवं सुगम बनाने के लिए माह में दो बार बुधवार को मेगा ई-नीलामी आयोजित की जा रही है। इसके माध्यम से बड़ी संख्या में आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंडों को नीलामी में शामिल किया जा रहा है।

10. कोटा डेवलपमेंट डायलॉग

बिल्डर्स, डेवलपर्स एवं निवेशकों के साथ सीधे संवाद के लिए Kota Development Dialogue की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से निवेश की संभावनाओं, विकास कार्यों एवं प्रक्रियागत समस्याओं पर सीधे चर्चा की जा रही है।

11. प्रस्तावित ई-निवारण – AI आधारित शिकायत निवारण

नागरिकों की सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं पार्क जैसी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए AI आधारित ई-निवारण प्रणाली प्रस्तावित है। इसमें फोटो एवं लोकेशन के आधार पर शिकायत का पंजीकरण एवं संबंधित अधिकारी को कार्यवाही हेतु प्रेषण किया जाएगा।

12. प्रस्तावित ऑनलाइन Engineering Works Register एवं MPR

सभी स्वीकृत इंजीनियरिंग कार्यों का एकीकृत ऑनलाइन रिकॉर्ड प्रस्तावित है, जिसमें A&F से लेकर टेंडर, वर्क ऑर्डर, कार्य पूर्णता एवं DLP तक की स्थिति दर्ज होगी तथा MPR एवं आवश्यक रजिस्टर स्वतः तैयार होंगे।

13. प्रस्तावित ‘प्रमाण’ – खाली संपत्ति एवं भूखंड सत्यापन

खाली संपत्तियों एवं भूखंडों के सत्यापन के लिए केंद्रीय डिजिटल प्रणाली प्रस्तावित है। इससे आवंटन एवं ई-नीलामी से पूर्व संपत्ति की वर्तमान स्थिति का डिजिटल सत्यापन संभव होगा।

14. कर्मचारी प्रेरणा एवं प्रदर्शन आधारित सम्मान

ऑनलाइन नागरिक आवेदनों के निस्तारण की गति एवं कार्य निष्पादन के आधार पर कर्मचारियों के प्रदर्शन की समीक्षा की जा रही है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन एवं सम्मान देने की व्यवस्था विकसित की जा रही है।

बैठक में इन नवाचारों के माध्यम से प्राधिकरण के कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं बेहतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा हुई। माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने प्राधिकरण की इन पहलों की सराहना करते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन एवं निरंतर मॉनिटरिंग पर जोर दिया। इस दौरान प्राधिकरण के निदेशक वित्त श्री रोहित दीक्षित भी उपस्थित रहे।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow
IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles