विश्वेरा सखी ग्रुप ने बच्चों में बाँटी खुशियां
कोटा। विश्वेरा सखी ग्रुप की अध्यक्ष कविता दुगेरिया के नेतृत्व में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बसंत विहार में सेवा कार्य किया गया।
ग्रुप द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्टेशनरी किट, केला, बिस्किट, वेफर्स और टॉफी वितरित की गई तथा विद्यालय में भोजन हेतु बर्तनों का सहयोग प्रदान किया गया।
वितरण के बाद बच्चों में खुशी का उत्सव देखने को मिला,सभी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान थी।
यह सेवा कार्य सुधा जैन प्रीति बाबरिया विभा,नम्रता पिंकी, स्वाति, गुलशन, शकुंतला, रेखा, आकाशा, रितु, पूनम के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रिंसिपल स्वाति जी ने अध्यक्ष कविता दुगेरिया कोषाध्यक्ष सुधा एवं समस्त सखी ग्रुप का आभार व्यक्त किया।






