लायंस क्लब के क्षेत्र प्रथम की एडवाइजरी संपन्न
बिगुल जैन✍️
कोटा /लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय के जनक मेल्विन जॉन्स को नमन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ प्रांत 32 33 E -2 के संभाग दो के क्षेत्र एक की प्रथम बैठक एक निजी होटल में संपन्न हुई.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत के प्रथम उपाध्यक्ष एम जे एफ लायन सी पी विजय वर्गीय तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रांत पाल पी एम के एफ लायन राजेंद्र अग्रवाल रहे।
कार्यक्रम में लायंस क्लब कोटा,कोटा साउथ, संगम एवं क्लासिक के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं प्रथम उपाध्यक्ष अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया।
मुख्य अतिथि एमजेएफ लायन सी पी विजय वर्गीय ने कहा कि लायंस क्लब एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की सबसे बड़ी संस्था है जो परमार्थ के लिए समर्पित है जिसका उद्देश्य केवल और केवल सेवा है ,इसके लगभग 14 लाख सदस्य दुनिया के 200 देशों में सेवा कार्य कर रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि पी एम जे एफ लायन राजेंद्र अग्रवाल ने स्थानीय स्तर पर सेवा करने वाले क्लबो की कार्य पद्धति, उद्देश्य एवं लेखा व रिकॉर्ड संधारण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया ।
क्षेत्रीय अध्यक्ष एम जे एफ लायन डॉ. जगदीश शर्मा ने ग्लोबल मेंबरशिप टीम, ग्लोबल लीडरशिप टीम, ग्लोबल सर्विस टीमकी जानकारी देते हुए सदस्यता वृद्धि, नेतृत्व विकास, सेवा गतिविधियों, सभाओं के संचालन प्रक्रिया ,अंतरराष्ट्रीय शुल्क के भुगतान की स्थिति आदि की समीक्षा की।
लायंस क्लब कोटा साउथ की अध्यक्ष लायन सुधा शर्मा एवं कोटा मेन क्लब के अध्यक्ष लायन रमेश शर्मा ने अपने-अपने क्लब की प्रगति एवं सुझाव प्रस्तुत किए।
क्षेत्रीय अध्यक्ष एम जी एफ लायन डॉ. जगदीश शर्मा ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने के लिए डॉ अनामिका राठौर, अनिल सिंघल, प्रतिभा गुप्ता ,लक्ष्मी कांत पारीक, विजय काबरा तथा लायन पारेता का आभार जताया ।
सचिव डॉक्टर अनामिका राठौर द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया, तथा राष्ट्रगान के साथ सभा संपन्न हुई।




