कोटा, रविवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, कोटा संभाग की इकाई अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति, कोटा के तत्वावधान में कोटा संभागीय आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त होने पर अनिल कुमार अग्रवाल का सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अग्रवाल समाज, कोटा संभाग की ओर से संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल के सानिध्य में अनिल कुमार अग्रवाल को स्मृति प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
संभागीय महामंत्री संजय गोयल एवं जिला महामंत्री गजानंद सिंगल ने बताया कि अनिल कुमार अग्रवाल ने अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। उनके सेवानिवृत्त होने पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी संदीप अग्रवाल चांदीवाला, संभागीय उपाध्यक्ष डॉ. राहुल मित्तल, प्रमोद अग्रवाल, मनोज गोयल, महामंत्री रूपा अग्रवाल, आराधना अग्रवाल सहित संस्था के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने श्री अनिल कुमार अग्रवाल का माल्यार्पण एवं स्मृति प्रमाण-पत्र भेंट कर अभिनंदन किया तथा उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।







