भारत सिंह चौहान✍️
कोटा। महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों, सादगी, सत्य, अहिंसा, अनुशासन एवं राष्ट्र मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। छात्राध्यापिकाओं को उनके जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का भी आयोजन किया गया। छात्राध्यापिकाओं द्वारा महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। सभी ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा अपने आसपास स्वच्छता रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, स्वच्छता, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।





