Thursday, November 19, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

महिला कांग्रेस द्वारा गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन हुआ

महिला कांग्रेस द्वारा गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन हुआ

कोटा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर महिला कांग्रेस कमेटी, कोटा शहर अध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में आज 2 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, कोटड़ी रोड, गुमानपुरा में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों को माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा उनके जीवन, विचारों एवं आदर्शों पर विचार-विमर्श किया गया।

महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शालिनी गौतम ने उपस्थित महिला कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलकर देश को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी, देशभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों के आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles