Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमला, स्विफ्ट कार से आए बदमाशों ने चाकू-गंडासे से किया हमला

पसली में चाकू लगने से फेफड़े में चोट, गर्दन पर भी वार; आईसीयू में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

कोटा। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संजय नगर निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद आजम खान छतरपुर रोड स्थित अय्यप्पा मंदिर के पास अपनी फोर व्हीलर के पास खड़ा था। इसी दौरान पीछे से एक स्विफ्ट कार आई, जिसमें सवार करीब 5 से 6 युवक बाहर निकले और आजम के साथ मारपीट व चाकूबाजी शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों के पास चाकू, गंडासा, पाइप और सरिया जैसे हथियार थे। आरोप है कि बदमाशों ने आजम के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे कोटा छोड़ने की धमकी दी और इसके बाद उस पर हमला कर दिया।

परिजनों के मुताबिक हमलावरों ने आजम पर चाकू से करीब 9 से 10 वार किए। इनमें एक वार पसली के पास लगा, जिससे फेफड़े में चोट पहुंची, जबकि गर्दन पर भी चाकू से वार किया गया। हमले में आजम गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि घायल आजम खुद अपनी गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया। फिलहाल उसका उपचार जारी है।

घायल के बड़े भाई आवेश खान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने आजम की जान को खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, विज्ञान नगर थानाधिकारी रामलक्ष्मण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच पुरानी आपसी रंजिश की बात सामने आई है। इसी रंजिश के चलते चाकूबाजी की घटना होने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान तथा उनकी भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

बताया गया है कि मोहम्मद आजम खान विज्ञान नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles