गुलदस्ते की जगह तुलसी का पौधा, महापौर को दिया स्वच्छता का संदेश
कोटा। नव नियुक्त महापौर अनुसुइया गोस्वामी को समाजसेवी डॉ. दुर्गा शंकर सैनी ने गुलदस्ते की जगह तुलसी का पौधा भेंट कर महापौर बनने पर शुभकामनाएं दीं। वही पीले रंग का दुपट्टा और साफा भी पहनाया गया। डॉ. सैनी ने कहा कि अक्सर लोग गुलदस्ता खराब होने के बाद उसे कचरे में फेंक देते हैं, जबकि पौधा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने तुलसी के पौधे के महत्व को बताते हुए स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस दौरान महापौर का मुंह मीठा भी करवाया गया। डॉ. सैनी ने शहर की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर महापौर से चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर पर सुनील गहलोत, अवधेश अजमेरा, मुकेश मालव, देवेंद्र त्यागी, देव किशन परिहार और अमित सेन मौजूद रहे।





