Monday, September 28, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विधि प्रवाह लॉ कोचिंग का भव्य शुभारंभ

विधि प्रवाह लॉ कोचिंग का भव्य शुभारंभ

अशफाक अंसारी✍️

कोटा। ‘विधि प्रवाह’ लॉ कोचिंग का भव्य शुभारंभ तलवंडी स्थित एक निजी होटल में किया गया। विधि प्रवाह लॉ कोचिंग की संस्थापक एवं संचालिका डॉ. सबरीना अंसारी ने विधि शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री कपिल प्रकाश माथुर जी, एडिशनल एडवोकेट जनरल और बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य, राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर अरुण कुमार शर्मा ने की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रोफेसर अरुण कुमार शर्मा, एडवोकेट कल्पना शर्मा, महेश शर्मा, मनोज पुरी, संजय शुक्ला, अजय श्रृंगी, सत्यवीर सिंह चौहान, संजीव राय, महेश पाटीदार जी, भुवनेश शर्मा,देवराज सिंह, चेतन बेडीवाल,योगेश मीना,इकबाल हुसैन, अमर सिंह नारूका, सुल्तान खान, रोहित पारेता, रोहित दादीच, शबीना शबनम,हिमांशी कोरपाल, अंश राय सक्सेना, विक्सित शर्मा, पूर्वा चतुर्वेदी, सक्षम सुनेजा,हिमांशु गुर्जर, आसिफ, साहिल, आरिफ, लक्ष्मण सिंह हाड़ा, वारिस मोइन एवं इंद्रजीत सिंह उपस्थित रहे।

इसके साथ ही एक्सिलेंट लॉ कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रियंका सैनी एवं डायरेक्टर हनुमान सिंह तंवर ने भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम में वाईजीएन एजुकेशन ग्रुप के अध्यक्ष अरशद अंसारी भी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि कपिल प्रकाश माथुर जी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘विधि प्रवाह’ कोचिंग भविष्य में विधि के विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने डॉ. सबरीना अंसारी को इस नई पहल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने डॉ. सबरीना अंसारी के इस महत्वपूर्ण कदम की सराहना करते हुए विधि प्रवाह के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अश्विनी शर्मा द्वारा किया गया।प्रोग्राम के संचालन में एडवोकेट मनिका दुबे, देवयानी विश्वकर्मा, नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने महत्पूर्ण भूमिका निभाई।

अंत में विधि प्रवाह की संस्थापक एवं संचालिका डॉ. सबरीना अंसारी ने सभी उपस्थित अतिथियों, अधिवक्ताओं एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles