Monday, September 28, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस भ्रम और झूठ फैलाना बंद करे — राकेश जैन

चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस भ्रम और झूठ फैलाना बंद करे — राकेश जैन

कोटा। एसआईआर को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए जनता के बीच भ्रम और झूठ फैलाने का प्रयास कर रही है। जब भी कांग्रेस को किसी विषय पर राजनीतिक असहमति होती है, वह तथ्यों और संस्थागत प्रक्रियाओं पर सवाल उठाने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करने लगती है।

राकेश जैन ने कहा कि कांग्रेस यदि एसआईआर में कथित गड़बड़ी की बात करती है तो उसे ठोस दस्तावेज और प्रमाण जनता के सामने रखने चाहिए। केवल झूठ फैलाने और राजनीतिक लाभ लेने के लिए गंभीर आरोप लगाना लोकतांत्रिक विमर्श के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पांच महत्वपूर्ण प्रश्न सामने रखे हैं। कांग्रेस में दम हो तो प्रमाण रखे, अन्यथा देश से माफी मांगे।

राकेश जैन ने कहा कि कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि चुनावी प्रक्रिया पर लगातार संदेह पैदा करना और प्रत्येक राजनीतिक असहमति को संवैधानिक संस्थाओं के विरुद्ध आरोपों में बदल देना जनता के बीच भ्रम पैदा करता है। कांग्रेस को चाहिए कि वह तथ्य सामने रखे और यदि उसके पास कोई प्रमाण है तो उसे संबंधित संवैधानिक अथवा वैधानिक मंच पर प्रस्तुत करे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकारें विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर लगातार काम कर रही हैं। इसके विपरीत कांग्रेस जनता के बीच जाकर संवैधानिक संस्थाओं के विरुद्ध लगातार झूठ फैलाने और भ्रम उत्पन्न करने में लगी हुई है।

राकेश जैन ने कांग्रेस से आग्रह किया कि वह राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर तथ्यों के आधार पर संवाद करे और यदि उसके पास एसआईआर को लेकर कोई ठोस प्रमाण है तो उसे सार्वजनिक करे। जनता को भ्रमित करने के बजाय कांग्रेस को लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं में विश्वास मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles