Monday, September 28, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लेखक परमानन्द गोयल ने उप महापौर विवेक राजवंशी को भेंट की पुस्तक ‘कोटा लैंड बैंक’

विशेष संवाददाता – भारत सिंह चौहान✍️

कोटा, 28 सितंबर  लेखक एवं विचारक परमानन्द गोयल ने अपनी नवीनतम पुस्तक ‘कोटा लैंड बैंक : विश्लेषण और अवसर’ नवनिर्वाचित उप महापौर विवेक राजवंशी को भेंट की। व्यस्ततम कार्यक्रम के बीच समय निकालकर पुस्तक भेंट हेतु अवसर प्रदान करने पर लेखक ने उप महापौर का आभार व्यक्त किया।इस दौरान दिनेश जैन , आरके जैन, अजय सोरल, देवेन्द्र सिंह चौहान , रामस्वरूप अजमेरा , लक्ष्मण सिंह , रवि गुप्ता , हेमराज चित्तौड़ा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उप महापौर राजवंशी ने लेखक के लेखन कार्य की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि यह नवीनतम कृति पाठकों के लिए नई जानकारी और नए दृष्टिकोण के साथ उपयोगी सिद्ध होगी।

पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुए परमानन्द गोयल ने बताया कि इसमें कोटा की भूमि-व्यवस्था, आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं, रिक्त भूखंडों की स्थिति, भूमि प्रबंधन की चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं को सरल एवं सहज भाषा में विश्लेषित किया गया है।

पुस्तक में आम नागरिकों और निवेशकों की जिज्ञासाओं को ध्यान में रखते हुए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs), महत्वपूर्ण जानकारियाँ और नीतिगत पहलुओं का समावेश किया गया है। साथ ही कोटा विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं और कोटा के ‘ट्राई-कॉरिडोर मॉडल’ को भी बोधगम्य रूप से समझाया गया है।

लेखक के अनुसार यह पुस्तक शहरी नियोजन, भूमि प्रबंधन और संपदा से जुड़े विषयों को समझने के इच्छुक आम नागरिकों, नगर नियोजकों, रियल एस्टेट विशेषज्ञों तथा निवेशकों के लिए एक उपयोगी संदर्भ ग्रंथ के रूप में सहायक होगी।

उल्लेखनीय है कि सामाजिक, विकासात्मक एवं समसामयिक विषयों पर सतत लेखन कर रहे, ‘संसद विजिट – यादें’, ‘कोटा टूरिज्म’ और ‘विचारों की उड़ान’ जैसी पुस्तकों के रचयिता परमानन्द गोयल की यह 8वीं पुस्तक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles