कोटा/अग्रवाल सेवा उत्थान समिति की ओर से नगर निगम कोटा के नवनिर्वाचित उपमहापौर विवेक राजवंशी सहित वैश्य समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के नवनिर्वाचित पार्षद जनसेवा और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए कोटा के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
्समिति के महामंत्री संजय गोयल एवं गजानंद सिंघल ने बताया कि सम्मानित होने वाले पार्षदों में उपमहापौर विवेक राजवंशी, क्रांति जैन, सुरेंद्र अग्रवाल, लोकेश गुप्ता, अर्पित जैन, योगेश विजय एवं मंजू विजय सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षदों ने कहा कि समाज ने जो विश्वास और सम्मान दिया है, उसके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने कहा कि “हम समाज व कोटा की जनता के साथ हमेशा खडे है और कोटा के विकास तथा जनसेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे समाज की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।”
कार्यक्रम में मानव सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन लाल गर्ग,सचिव राजेंद्र अग्रवाल, कोटा व्यापार महासंघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र गोयल विचित्र, समाज सेवी संदीप अग्रवाल चांदीवाला, लायंस क्लब साउथ के अध्यक्ष सुधा शर्मा,पी पी गुप्ता, डॉ.राहुल मित्तल ,नवीन अग्रवाल, नरेंद्र गोयल, मनोज गोयल, विशाल अग्रवाल, भंवर अग्रवाल, मनोज गोयल, प्रमोद अग्रवाल, आर के गोयल, सुधीर गुप्ता, रामनिवास गर्ग, मनोज गुप्ता, आराधना अग्रवाल, किरण अग्रवाल, सुनीता गोयल, कमला मित्तल, रूपा अग्रवाल,अनीता अग्रवाल , नीरू अग्रवाल, सहित अनेक सदस्य उपस्थित
सभी ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।





