Tuesday, September 29, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अनुभव और जनप्रतिनिधित्व के समन्वय से सशक्त होगा शहर का विकास

रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन, कोटा ने नवनिर्वाचित उप महापौर विवेक राजवंशी का किया आत्मीय अभिनंदन

भारत सिंह चौहान ✍️

कोटा, 28 सितंबर/रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन, कोटा द्वारा नगर निगम कोटा के नवनिर्वाचित उप महापौर श्री विवेक राजवंशी का सोमवार को नगर निगम कार्यालय, कोटा में आयोजित गरिमामय समारोह में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा साफा पहनाकर उनका सम्मान किया एवं सफल, जनहितकारी तथा गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जैन ने कहा कि अनुभवी अधिकारियों का प्रशासनिक अनुभव तथा जनप्रतिनिधियों का नेतृत्व शहर के विकास को नई दिशा और गति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि अनुभव एवं जनप्रतिनिधित्व का समन्वय नागरिक सुविधाओं के विस्तार, सुशासन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नगर निगम के नेतृत्व में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा समग्र शहरी विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य होंगे।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित उप महापौर  विवेक राजवंशी ने कहा कि माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की भावना एवं जनसेवा के संकल्प के अनुरूप कोटा को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित शहर बनाने के लिए प्रभावी और परिणामोन्मुखी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कोटा देशभर में कोटा कचौरी, कोटा स्टोन और कोटा की शैक्षणिक पहचान के लिए प्रसिद्ध है, उसी प्रकार शहरवासियों की सक्रिय सहभागिता से कोटा को देश के सबसे स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित शहरों में अग्रणी स्थान दिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से कोटा स्वच्छता एवं शहरी विकास के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।

राजवंशी ने रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ एवं अनुभवी नागरिकों का मार्गदर्शन जनहित के कार्यों को प्रभावी दिशा प्रदान करता है और नगर निगम जनसहभागिता के माध्यम से शहर के समग्र विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

एसोसिएशन के महामंत्री आर. के. जैन ने बताया कि संस्था पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा, जनजागरूकता एवं मानव सेवा के क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है तथा भविष्य में भी नगर विकास एवं जनहित से जुड़े प्रत्येक सकारात्मक प्रयास में रचनात्मक सहयोग देती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान शहर के विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देने सहित विभिन्न विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम का संचालन संगठन के संरक्षक श्री अजय सोरल ने किया।

समारोह में रामस्वरूप अजमेरा, परमानंद गोयल, लक्ष्मण सिंह, रणवंत सिंह राणा, टीकमचंद जैन, महावीर जैन, राकेश शर्मा, रवि गुप्ता, हेमराज चित्तौड़ा, देवेंद्र शर्मा, एल.आर. सिन्हा, महावीर विजय, वी.एस. चंद्रावत सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles