मनोज शर्मा चेयरमैन ,जीवन खटीक अध्यक्ष,इरशाद खान सचिव व अजहर अंसारी कोषाध्यक्ष नियुक
झालावाड़/जिला वेट लिफ्टिंग संघ झालावाड़ व रॉ पावर लिफ्टिंग झालावाड़ की मीटिंग का आयोजन गोल्डन जिम झालावाड़ पर हुआ। वेट लिफ्टिंग संघ की मीटिंग में जिला स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन 11 अक्टूबर को गोल्डन जिम झालावाड़ पर होना प्रस्तावित किया गया। और मीटिंग में वेट लिफ्टिंग फ्लोर बनवाने पर विचार विमर्श किया गया। वही रॉ पावर लिफ्टिंग झालावाड़ की नई कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें चेयरमैन मनोज शर्मा, अध्यक्ष जीवन कुमार खटीक , उपाध्यक्ष ईश्वर मेघवाल , सावन चीता, ओमेंद्र सिंह राजावत रहे , सचिव इरशाद खान, कोषाध्यक्ष अजहर अंसारी रहे । वही रॉ पावर लिफ्टिंग झालावाड़ के द्वारा झालावाड़ के सभी ब्लॉक में वेट लिफ्टिंग व पावर लिफ्टिंग के निशुल्क कैंप लगा कर नए खिलाड़ियों को तैयार करने पर जोर दिया गया।





