Wednesday, November 18, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अधरशिला वक्फ नगर में बच्चों ने पेश की नात-ए-रसूल  और तकरीरें, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

अधरशिला वक्फ नगर में बच्चों ने पेश की नात-ए-रसूल  और तकरीरें, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

रिजवान खान की रिपोर्ट✍️

अधरशिला वक्फ नगर, 26 सितंबर ।बरोज़ शनिवार जश्ने ईद मिलादुन्नबी  और जश्ने गौसुलवरा के मुबारक मौके पर अधरशिला वक्फ नगर में बच्चों के लिए दीनी व तालीमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में दीनी तालीम, इस्लामी संस्कार और नात-ए-रसूल के प्रति मोहब्बत को बढ़ावा देना रहा।

यह कार्यक्रम हज़रत अल्लामा मौलाना मोहम्मद अलाउद्दीन अशरफी की सरपरस्ती तथा हज़रत मौलाना मोहम्मद आसिमुल क़ादरी अशरफी की सदारत में मुनाक़िद हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान तलबा व तालिबात ने नात-ए-रसूल  पेश की। बच्चों ने विभिन्न विषयों पर तकरीरें भी प्रस्तुत कीं। उनकी प्रस्तुतियों को मौजूद लोगों ने गौर से सुना और बच्चों की हौसला-अफ़ज़ाई की।

इस मौके पर कार्यक्रम में अख्तर हकीमी, नाज़िश अली हकीमी, मल्लू जी, शरीफ भाई, साजिद भाई, फहीम भाई सहित अन्य लोग शरीक रहे। उपस्थित लोगों ने बच्चों की दीनी व तालीमी गतिविधियों को सराहा और ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन को बच्चों की शैक्षणिक एवं नैतिक तरबियत के लिए उपयोगी बताया।

कार्यक्रम के दौरान ईद मिलादुन्नबी  और जश्ने गौसुलवरा के मुबारक मौके की फज़ीलत को याद करते हुए बच्चों को दीनी तालीम के साथ-साथ अच्छे अखलाक, अदब और समाज में बेहतर भूमिका निभाने की सीख दी गई।

अंत में आयोजकों की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों, अभिभावकों और मेहमानों का शुक्रिया अदा किया गया। माहौल नात-ए-रसूल  और दीनी संदेशों से पुरनूर रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles