Friday, September 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में महाराव उम्मेद सिंह द्वितीय की जयंती पर भव्य समारोह, राजघराने ने साझा की विरासत-कन्या छात्रावास निर्माण का ऐलान

कोटा में महाराव उम्मेद सिंह द्वितीय की जयंती पर भव्य समारोह, राजघराने ने साझा की विरासत-कन्या छात्रावास निर्माण का ऐलान

कोटा/आधुनिक कोटा के निर्माता कहे जाने वाले महाराव उम्मेद सिंह द्वितीय का जयन्ति समारोह आज कोटा के भीम राजपूत छात्रावास में आयोजित हुआ। हाङौति क्षत्रिय शिक्षा प्रचारिणी समिति द्वारा भीम राजपूत छात्रावास में आयोजित समारोह में समाज की उत्कृष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष रावत भंवर सिंह घाटी के संयोजन में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और कोटा राजघराने के पूर्व महाराव इज्यराज सिंह रहे जबकि समारोह की अध्यक्षता पूर्व राजघराने के महाराजकुमार जयदेव सिंह ने की। समारोह के दौरान पूर्व महाराव ने ..जनता के राजा.. रहे स्वर्गीय महाराव उम्मेद सिंह के शिक्षा-खेल-चिकित्सा और किसान हित में किये गये अनेक कार्यो को याद किया और कहा की कोटा को कोचिंग सिटी बनाने की नींव असल में महाराव उम्मेद सिंह के शैक्षिक सुधार कार्यो ने ही डाली थी।वहीं समारोह में बोलते हुये जयदेव सिंह ने कोटा की विरासत और इतिहास के कई दुर्लभ तथ्य साझा करते हुये कहा कि हमें आधुनिक समाज का हिस्सा होने के साथ ही साथ हमारी पुरातन संस्कृति का भी ज्ञान और अभिमान रखना होगा..समारोह के दौरान समिति अध्यक्ष रावत भंवर सिंह घाटी ने ऐलान किया कि कोटा में राजपूत समाज भीम राजपूत छात्रावास परिसर में ही समाज के सहयोग से एक भव्य और आधुनिक कन्या छात्रावास बनायेगा,जिसके निर्माण का काम शुरु भी हो गया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles