पुस्तक “विचारों की उड़ान” बनी पाठकों की पसंद
जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण का संदेश देती है कृति
विशेष संवाददाता : भारत सिंह चौहान✍️
कोटा, 24 सितम्बर। कोटा के लेखक परमानन्द गोयल द्वारा रचित प्रेरक पुस्तक “विचारों की उड़ान : जीवन आपका, नजरिया आपका और दृष्टिकोण भी आपका” पाठकों के बीच लोकप्रिय हो रही है। सरल और संवेदनशील शैली में लिखी गई यह कृति जीवन, समाज और मानवीय मूल्यों पर सकारात्मक प्रकाश डालती है।
हाल ही में लेखक ने यह पुस्तक कल्ट फिट जिम के सदस्य दीपक वर्मा और मीनाक्षी वर्मा तथा जिम प्रशिक्षक प्रशांत शर्मा, प्रीतम सरकार एवं नवीन मीना को भेंट की।
इस अवसर पर प्रशांत शर्मा ने कहा, “मैंने पूर्व में इस पुस्तक के कुछ अध्याय पढ़े हैं। ‘विचारों की उड़ान’ आत्मचिंतन को जगाने और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने वाली प्रभावशाली रचना है।”
लेखक परमानन्द गोयल ने कहा कि यह पुस्तक उनके जीवन के विस्तृत अनुभवों और समाज के प्रति दायित्व को व्यक्त करने का एक विनम्र प्रयास है।
पाठकों में बढ़ती लोकप्रियता यह दर्शाती है कि यह केवल साहित्यिक कृति नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला प्रेरक संग्रह है।





