Sunday, November 8, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अनुशासन और सेवा भावना के साथ राज्य पुरस्कार टेस्टिंग के लिए रवाना हुआ स्काउट गाइड दल 

कोटा/राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण का स्काउट-गाइड दल राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैम्प में भाग लेने के लिए मंगलवार को मंडल प्रशिक्षण केंद्र, आलनिया के लिए रवाना हुआ। दल को स्थानीय संघ सचिव एवं जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। उन्होंने स्काउट-गाइड भावना के अनुरूप अनुशासन, सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ शिविर में भाग लेने तथा शिविर के नियमों की पूर्ण पालना करने की सीख दी।

इस अवसर पर प्रकाश जायसवाल ने कहा कि राज्य पुरस्कार टेस्टिंग स्काउट-गाइड के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। शिविर में प्रतिभागियों को स्काउटिंग एवं गाइडिंग से संबंधित विभिन्न गतिविधियों, कौशलों और निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर अपनी दक्षता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से शिविर के दौरान अनुशासन बनाए रखने, समय का सदुपयोग करने तथा टीम भावना के साथ प्रत्येक गतिविधि में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

जायसवाल ने बताया कि यूनिट लीडर नीलम पारेता की अगुवाई में सरोजनी नायडू ओपन गाइड कंपनी तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल, केशवपुरा की कुल 12 गाइड और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयागांव के 7 स्काउट राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप में भाग लेने के लिए रवाना हुए हैं। दल आलनिया स्थित मंडल प्रशिक्षण केंद्र पहुंच गया, जहां 22 से 25 सितंबर तक राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग युवाओं में आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। राज्य पुरस्कार के लिए होने वाली टेस्टिंग में प्रतिभागियों को अपनी मेहनत, प्रशिक्षण और सीखी हुई स्काउटिंग-गाइडिंग गतिविधियों का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

दल के रवाना होने के दौरान शिक्षा सहकारी के संचालक मंडल सदस्य दिनेश कुमार मीणा, स्काउट मास्टर मनीष कुमार शर्मा एवं योगिता महावर सहित अन्य उपस्थित रहे। सभी ने स्काउट-गाइड दल को सफल टेस्टिंग के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतिभागियों ने भी शिविर में पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लेने का संकल्प व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles