शहीद स्मारक पर अंधेरा और कचरा देख समाजसेवी ने खुद झाड़ू से साफा कर धनतेरस पर दीपदान किया
कोटा। दीपोत्सव धनतेरस के पावन अवसर पर हर वर्ष की भाती नयापुरा स्थित शहीद स्मारक पर दीपदान करने पहुंचे समाजसेवी डॉ. दुर्गा शंकर सैनी वहां अंधेरा और अव्यस्था देखकर हैरान रह गए। स्मारक परिसर में चारों ओर गंदगी फैली हुई थी और सभी लाइटें बंद थीं। ऐसे में उन्होंने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई शुरू कर दी। इसके बाद पानी से स्मारक परिसर की धुलाई भी की। डॉ. सैनी ने कहा कि एक ओर पूरा शहर दीपावली पर रोशनी से जगमगा रहा है, वहीं दूसरी ओर शहीद स्मारक पर अंधेरा छाया है।उन्होंने इस बात को लेकर प्रशासन से बात करने की कोशिश की गई साफ सफाई उपरांत हमेशा की तरह ही
शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और दीपदान किया गया। डॉ दुर्गा शंकर सैनी ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन से मांग की की हर बार की भांति इस बार भी शहीद स्मारक के चारों सुंदर विद्युत सज्जा की जाए
इस व्यवस्था में डॉ दुर्गा शंकर सैनी डॉ डॉ. राजेश सामर, डॉ हेमंत , मुकेश मालव, राकेश सिंह, तुषार सुमन, गौरव सैनी, सौरभ सैनी सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।








