Sunday, November 8, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

इको फ्रेंडली संत स्वरूप श्री चंदन गणेश जी समारोह में भव्य कवि सम्मेलन संपन्न

इको फ्रेंडली संत स्वरूप श्री चंदन गणेश जी समारोह में भव्य कवि सम्मेलन संपन्न

कोटा/ कर्मयोगी सेवा संस्थान जिला मुख्यालय उत्तर, रोटेदा रोड़ गुड़धाम कॉलोनी, सर्व हिंदू समाज सोशल क्रांतिकारी महासंघ कोटा, श्री हिंदी साहित्य समिति एवं समस्त कॉलोनी वासियों के तत्वावधान में भव्य कवि सम्मेलन महोत्सव का आयोजन किया गया। कर्मयोगी सेवा संस्थान कोटा उत्तर के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा कर्मयोगी ने बताया कि कवि सम्मेलन इतना रोचक था कि 8 बजे से प्रारंभ हो कर देर रात 1 बजे तक चला। श्रोताओं ने हास्य व्यंग्य, देशभक्ति एवं श्रृंगार रस की कविताओं का खूब आनंद लिया। कवियों ने भी अपनी कविताओं से श्रोताओं को गुदगुदाया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता श्री हिंदी साहित्य समिति के अध्यक्ष डॉ रघुराज सिंह कर्मयोगी कर रहे थे। मंच पर उपस्थित रघुराज सिंह कर्मयोगी, दीनानाथ त्रिपाठी,आनंद हजारी, रामकरण प्रभाती,सुरेश पंडित, रामकिशोर चौधरी, महेश पंचोली, रतनलाल वर्मा ने विघ्न विनाशक एवं प्रथम पूज्य श्री गणेश जी महाराज की पूजा अर्चना की। इसके बाद हास्य कवि सुरेश पंडित ने सरस्वती वंदना कर कवि सम्मेलन का आगाज किया।

कवि सम्मेलन में रतनलाल वर्मा,दीनानाथ त्रिपाठी रामकरण प्रभाती, आनंद हजारी, सुरेश पंडित,राम किशोर चौधरी, महेश पंचोली, डॉ रघुराज सिंह कर्मयोगी ने कविता पाठ किया तो श्रोताओं ने तालियां बजाकर आनंद लिया। पंडाल में श्रोताओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन रंगीतिका साहित्य समिति कोटा संभाग के अध्यक्ष महेश पंचोली ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं कर्मयोगी सेवा संस्थान के संस्थापक राजाराम कर्मयोगी देख रहे थे। श्रोताओं में इस अवसर पर धर्मपाल सिंह सेंगर, हेमंत सिंह, संत कुमार सिंह,हरि सिंह हाड़ा, कृष्ण गोपाल मोदी, नरेंद्र महावर, महेंद्र सिंह, हरीराम मीणा, सुनील शर्मा, नरोत्तम सुमन,योगेश शर्मा,योगेंद्र सिंह, श्रीमती नीलम शर्मा, मीणा भट्ट नागर, राजेश सुमन, मीशा महावर, दीपा, शारदा देवी उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles